WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
संतोषी माता हिन्दू देवी है इनकी पूजा दुनिया भर में की जाती है। संतोषी माता भगवान गणेश जी की बेटी है और इनकी माता जी का नाम रिद्धि और सिद्धि है । भारत और अन्य देशों की महिलाएं संतोषी माता का 16 सोमवार का व्रत रखती है । माता संतोषी की भक्ति करने से घर में सुख और शांति का वास होता है
संतोषी माता की पूजा करने से क्या होता है
संतोषी माता की पूजा करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है । ऐसा भी कहा जाता है जिन भक्तों को संतान का सुख नहीं मिल पा रहा उनकी ये मनोकामना माता पूरी करती है।
संतोषी माता की पूजा कब करनी चाहिए?
संतोषी माता की पूजा भक्त सुबह शाम कभी भी कर सकते है इसके अलावा 16 शुक्रवार का व्रत रखकर भी माता को प्रसन्न किया जा सकता है ।
Santoshi Mata Aarti Pdf In Hindi
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करूणामयी, त्रिभुवन जन मोहे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ..
स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे।
धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरें न्यारे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
जय शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
दुखी, दरिद्री ,रोगी , संकटमुक्त किए।
बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे।
ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता.
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..
Other Article